फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp mla suresh tiwari is declared bsp candidate for rudrapur

भाजपा विधायक सुरेश को रुद्रपुर से मिला बसपा का टिकट

Wed, 09 Feb 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
bjp mla suresh tiwari is declared bsp candidate for rudrapur
भाजपा विधायक सुरेश को रुद्रपुर से मिला बसपा का टिकट
विज्ञापन

रुद्रपुर(देवरिया)। बरहज से भाजपा के विधायक सुरेश तिवारी ने एक बार फिर बसपा में ठौर तलाश ली है। वह रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को बसपा ने उन्हें रुद्रपुर से प्रत्याशी घोषित किया। इससे पहले बसपा रुद्रपुर में दो बार प्रत्याशी बदल चुकी है।

वर्ष 2007 में सुरेश तिवारी बसपा से रुद्रपुर के विधायक बने थे। वर्ष 2012 में चुनाव हारने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। वर्ष 2017 में उन्होंने बरहज से भाजपा के टिकट पर चुनाव में जीत दर्ज की। इस बार भाजपा से टिकट कटने के बाद उन्होंने फिर बसपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मुद्दों से भटक गई है। उसकी करनी और कथनी में अंतर है। बसपा आपसी भाईचारा के लिए कार्य करती है। बसपा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि बसपा से रुद्रपुर के उम्मीदवार सुरेश तिवारी 11 फरवरी को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed