{"_id":"60c8f2b28ebc3e2daf368764","slug":"bjp-leaders-met-to-dm-regarding-public-issues-deoria-news-gkp3982400128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं के समाधान के लिए डीएम से मिले भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं के समाधान के लिए डीएम से मिले भाजपाई
विज्ञापन

देवरिया। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी मंगलवार को डीएम आशुतोष निरंजन से मिले। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सातों विधानसभा क्षेत्रों में किसी न किसी एक सीएचसी पर विशेष चिकित्सकों की मदद से पोस्ट कोविड केयर का कार्यक्रम चलाया जाए। कहा कि कोरोना से ठीक हो चुके लोगों के स्वास्थ्य में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कोविड वैक्सीनेशन को गति देने के लिए सामाजिक व राजनीतिक संगठनों की जिला, तहसील स्तरीय बैठक प्रशासन द्वारा कराई जाए, जिससे लोगों में जागरूकता पैदा हो सके। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं सीएम योगी सरकार द्वारा रसोई गैस और विद्युत वितरण के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व प्रयासों से मिट्टी के तेल की मांग लगभग समाप्त हो गई, जिससे इसकी आपूर्ति भी बंद कर दी गई, लेकिन बरसात के महीनों में ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में दीपक व लालटेन जलाने के लिए परेशानी होती है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में फ्री सेल मिट्टी के तेल का वितरण कराने के लिए आवश्यक पहल कर समस्या का समाधान कराया जाए। केंद्रीय विद्यालय का भवन न्यायालय में भूमि का विवाद होने के कारण नहीं बन पा रहा है। इसके जिला प्रशासन सार्थक पहल करे, आवश्यक होने पर वैकल्पिक भूमि विद्यालय निर्माण के लिए उपलब्ध कराई जाए। कहा कि बीआरडीपीजी कॉलेज को कृषि विश्वविद्यालय बनने के लिए प्रशासन ठोस प्रयास कर जनपद में कृषि शोध फार्म के लिए भूमिका चिह्नित कर शासन को जानकारी दें, जिससे भाजपा जिला कमेटी प्रदेश सरकार से कार्रवाई के लिए आग्रह कर सकें। दो वर्ष पूर्व देवरिया-गोरखपुर मार्ग के चौड़ीकरण के नाम पर कोऑपरेटिव बैंक के सामने नगर पालिका की ध्वस्त की गई एक दर्जन दुकानों के पुनर्वास के लंबित मामले में जिला प्रशासन की ओर से ठोस पहल की जाए। रेलवे से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सदर सांसद द्वारा पहल की गई है। देवरिया रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, माल गोदाम का स्थानांतरण, गौरी बाजार में प्लेटफार्म के उच्चीकरण कार्य एवं भटनी में नव निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक की ऊंचाई बढ़ाए जाने के संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया जाए। बरहज तहसील में सरकारी, गैर सरकारी कृषि भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की दिशा में कार्य किए जाएं। किसान हित में जहां गेहूं खरीद कम है वहां के किसानों से छह दिन में गेहूं खरीद का विशेष अभियान चलाया जाए। इस दौरान जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, अजय शाही, जिला मंत्री हेमंत कुमार मिश्रा, रामाज्ञा चौहान अरविंद पांडेय, सत्येंद मणि त्रिपाठी, तेज बहादुर पाल, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।