फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP leaders expressed happiness over reduction in GST rates

Deoria News: जीएसटी दरों में कटौती पर भाजपाइयों ने जताई खुशी

Fri, 05 Sep 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders expressed happiness over reduction in GST rates
देवरिया। जीएसटी परिषद की बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा 12 फीसदी और 28 फीसदी टैक्स स्लैब खत्म करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत परिसर में बैठक कर खुशी जताई है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादा किया था उसे पूरा किया। 400 से अधिक वस्तुओं, जिनमें अधिकतर रोजमर्रा की चीजें हैं, उसको 12 और 18 प्रतिशत से 5 प्रतिशत के टैक्स के दायरे में लाया गया है। पूर्व जिलाउपाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि इस निर्णय से रोटी, दूध-घी और दवाइयों से लेकर बच्चों की पढ़ाई के सामान तक और सस्ते होंगे। भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह आजाद, गंगा कुशवाहा, इरामाशीष प्रसाद, नवीन सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, रत्नेश्वर गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed