फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp leader arrested in woman cepoy molestation

महिला सिपाही से बदलसलूकी, राहगीरों ने पीटा

Sat, 27 Aug 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
bjp leader arrested in woman cepoy molestation
महिला सिपाही से बदलसलूकी, राहगीरों ने पीटा
विज्ञापन

पुलिस ने भाजपा नेता का किया शांतिभंग में चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। थाने पर पहुंचने के लिए वाहन का इंतजार कर रही एक महिला सिपाही को भाजपा नेता जबरन बाइक पर बैठाने लगा। इस पर सिपाही ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। दोनों के बीच हाथापाई देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। नेता ने जब तेवर दिखाए तो राहगीरों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में भाजपा नेता का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
तरकुलवा थाने पर तैनात एक महिला सिपाही बृहस्पतिवार को किसी काम से कसया गई थी। वहां से लौटने में उसे देर हो गई। देर शाम वह कसया के गोला चौक के पास साधन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तरकुलवा थाना क्षेत्र के बरई पट्टी गांव का रहने वाले कथित भाजपा नेता जावेद रजा अपने बाइक से कसया से लौट रहा था। उसकी निगाह महिला सिपाही पर पड़ गई। भाजपा नेता महिला सिपाही के पास पहुंचकर बाइक पर साथ चलने के लिए जबरदस्ती करने लगा। महिला सिपाही ने साथ चलने से मना कर दिया। यह बात नेता को अच्छी नहीं लगी। देखते ही देखते दोनों में मारपीट तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन

इस बीच महिला सिपाही के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भाजपा नेता की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस भाजपा नेता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने भाजपा नेता का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। जहां से कोर्ट ने उन्हें सात दिन के लिए जेल भेज दिया। कसया थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि महिला सिपाही के साथ भाजपा नेता ने अभद्रता की थी। उसको गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने अध्यापक पर लगाया बदसलूकी का आरोप
नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ती है
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में शनिवार को 10वीं की छात्रा ने विद्यालय के एक शिक्षक को लेकर जमकर बवाल काटा। उसने शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत करने को कहा। वह शिक्षक पर पढ़ाने के दौरान बदसलूकी करने का आरोप लगा रही थी। जबकि विद्यालय प्रशासन मारना-पीटना बता रहा था। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची थी।
इंटर कॉलेज में पढ़ाई चल रही थी। इसी बीच कक्षा 10वीं में एक छात्रा शिक्षक को भला-बुरा कहते हुए रोने लगी। जिसे सुनकर अगल-बगल के कक्षाओं के अध्यापक भी आ गए। छात्रा अध्यापक पर बदसलूकी करने का आरोप लगा रही थी। यह बात सभी कक्षाओं में फैल गई। छात्र भी कक्षाओं से बाहर आ गए।

अध्यापक के खिसकने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। लोगों के अनुसार गैर जनपद निवासी एक शिक्षक की तैनाती इंटर कॉलेज में हुई है। छात्रा के बवाल काटने के बाद शिक्षक के विरुद्ध छात्रों में भी आक्रोश था। अध्यापक को लेकर छात्र तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed