{"_id":"6202aa049fd8da3bae678dbb","slug":"bjp-candidate-deepak-mishra-is-crorepati-deoria-news-gkp426320335","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज के भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र हैं करोड़पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज के भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र हैं करोड़पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज के भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र हैं करोड़पति
देवरिया। विधानसभा क्षेत्र बरहज के भाजपा प्रत्याशी दीपक कुुमार मिश्रा उर्फ शाका की योग्यता एमए, बीएड है। वह करोड़पति हैं। एक करोड़ आठ लाख 43 हजार 620 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 49 हजार रुपये कैश, करीब दो लाख 40 हजार रुपये के आभूषण हैं। उनकी पत्नी माधुरी मिश्रा के पास करीब पांच लाख रुपये के जेवर हैं। इनके पास असलहा भी है।
बकुची गांव निवासी स्व. पं. दुर्गा प्रसाद मिश्र के पुत्र दीपक कुमार मिश्र के पास कोई वाहन नहीं है। शहर के रामलीला मैदान के पास एक वाणिज्यिक अपार्टमेंट है। पैतृक संपत्ति में कृषि योग्य भूमि व मकान है।
पथरदेवा की कांग्रेस प्रत्याशी अंबरजहां
देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा की कांग्रेस प्रत्याशी अंबरजहां एमए पास हैं। इनके पास छह लाख 21 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास एक लाख रुपये कैश तथा 70 हजार रुपये का आभूषण है। स्वअर्जित संपत्ति 20 लाख 11 हजार रुपये की है। पति नौशाद के पास छह लाख 21 हजार की चल संपत्ति है। उनके पास पिस्टल व वाहन है। इसी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी विवेकानंद सिंह स्नातक हैं। इनके पास 50 हजार कैश है। ढाई बीघा कृषि योग्य भूमि के मालिक हैं। गांव पर पक्का मकान है।
विज्ञापन
रुद्रपुर से निर्दलीय प्रत्याशी
देवरिया। विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर से निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत चौहान की शैक्षिक योग्यता एमए पास है। इनके पास 40 हजार कैश तथा 17 हजार रुपये की सोने की अंगूठी है। इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सुदर्शन हाईस्कूल उत्तीर्ण हैं। इनके पास पांच लाख रुपये की अचल तथा 51 हजार रुपये की चल संपत्ति है। इनके पास 50 हजार रुपये कैश है।