फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp and sp candidates filed form

भाजपा से डॉ. सत्यप्रकाश व सपा के ब्रह्माशंकर सहित सात उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

Thu, 15 Oct 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bjp and sp candidates filed form
भाजपा से डॉ. सत्यप्रकाश व सपा के ब्रह्माशंकर सहित सात उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर सौरभ सिंह को सौंपा। अब तक कुल 14 उम्मीदवार नामांकन पत्र भरे चुके हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कचहरी चौराहा, बस स्टेशन व कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।
नामांकन के पांचवें दिन सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी कचहरी चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ निकले। वह प्रस्तावकों के साथ वाहन से कलेक्ट्रेट के दक्षिणी गेट पर पहुंचे, वहां से पैदल नामांकन कक्ष में पहुंचे। कचहरी चौराहे पर तैनात सुरक्षा कर्मी बैरियर पर कार्यकर्ताओं को नहीं रोक पाए और सपाई दक्षिण गेट तक पहुंच गए। इसके बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, एमएलसी रामसुंदर दास, रामअवध यादव, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, विधायक आशुतोष उपाध्याय, जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, जयप्रकाश अंचल, सुरेश यादव, स्वामीनाथ यादव, गजाला लारी, मनबोध प्रसाद, स्वामीनाथ भाई, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व चेयरमैन रामप्यारे यादव, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, अशोक सिंह कुशवाहा, हुसैन अहमद, त्रिलोकी निषाद, कमलेश यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, हृदय नारायण जायसवाल, उदभव नारायण सिंह, जीऊत यादव, रामप्रकाश यादव, संजय मल्ल, कृष्ण लाल त्रिपाठी, रमाकांत त्रिपाठी, रामअधार यादव, निर्मल, गब्बूलाल विश्वकर्मा, रामकिशोर, मुकुल सिंह, मो. इस्माइल अंसारी, अरविंद साहनी, चौधरी बेरचूलाल, अंबिका यादव, मोहन गुप्ता, रामप्रताप चौहान, शोभा, रीता राव, प्रेमशीला त्रिपाठी, सोनी गुप्ता, बांकेलाल यादव, अशोक यादव, अशोक मद्देशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद टाउन हाल परिसर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी वाहन से सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के साथ कलेक्ट्रेट के दक्षिणी गेट की बजाय उत्तरी गेट से सीधे नामांकन स्थल के समीप पहुंचे, जहां लोगों को रोकने के लिए लगाई गई जाली को हटाकर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें प्रस्तावकों के साथ नामांकन कक्ष में पहुंचाया। टाउन हाल परिसर में ढोल बज रहा था। कार्यकर्ता उत्साहित थे। यहां से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सिविल लाइंस होते कचहरी चौराहे पर पहुंचे। तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।
इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, सांसद विजय कुमार दूबे, सांसद कमलेश पासवान, विधायक काली प्रसाद, विधायक गंगा कुशवाहा, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, प्रदेश मंत्री भाजपा त्रयम्बक त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा डॉ. धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह सैंथवार, नीरज शाही, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, मारकंडेय शाही, विजय कुमार दूबे, भूपेंद्र सिंह, नित्यानंद पांडेय, विशम्भर मिश्रा, सनत कुमार पांडेय, विजय बहादुर दूबे, सभाकुंवर कुशवाहा, जयनाथ कुशवाहा, विंदा कुशवाहा, जितेंद्र राव, छट्ठेलाल निगम, शाका मिश्रा, रतनपाल सिंह, अजय कुमार दूबे, धनंजय सिंह, अंबिकेश पांडेय, भारती शर्मा, संजय राव, तंजीम अहमद आदि मौजूद रहे।
इन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
देवरिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने एक सेट तथा सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी ने भी पुन: दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा मनुवादी पार्टी के उमेश मणि, मोडरेट पार्टी के राजू चौहान, मौलिक अधिकार पार्टी के ऋषिकेश जायसवाल, बहुजन मुक्ति पार्टी के नत्थू यादव तथा घनश्याम यादव ने निर्दल प्रत्याशी के रुप में पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सहायक रिटर्निंग आफिसर कृष्णकांत राय एवं एएसडीएम संजीव कुमार यादव मौजूद रहे।

बृहस्पतिवार को खरीदे गए पर्चे
देवरिया विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन लोकदल के रामकिशुन, जयहिंद पार्टी के दुर्गा सिंह तथा हरेंद्र जायसवाल, ओमप्रकाश निषाद, विजय प्रताप मणि निर्दल प्रत्याशी के लिए पर्चे खरीदे गए। अब तक 36 उम्मीदवारों के लिए पर्चे खरीदे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed