फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   birth annivesary of govind ballabh pant celebrated

याद किए गए प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत

Fri, 10 Sep 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
birth annivesary of govind ballabh pant celebrated
याद किए गए प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत
विज्ञापन

देवरिया/बरहज। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की शृंखला में जनपद में शुक्रवार को भारत रत्न एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 134वीं जयंती मनाई गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गोविंद बल्लभ पंत के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जिलाधिकारी ने गोविंद बल्लभ पंत के योगदान को याद किया। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पंत जी उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के गृहमंत्री भी रह चुके हैं। आजादी के अमृत महोत्सव चौरीचौरा शताब्दी समारोह की शृंखला में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यालय एवं विद्यालयों में लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

बरहज नगरपालिका कार्यालय परिसर में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भारत रत्न गोविंद वल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। जहां लोगों ने शिद्दत से उन्हें याद किया।
शुक्रवार को एसडीएम न्यायिक/प्रभारी ईओ सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से गोविंद वल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। जहां सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं का कहना था कि स्वतंत्रता संग्राम की स्वर्णिम कहानी आज भी लोगों के दिलों में क्राति की अलख जगाती है। स्व.पंत आजादी के महानायकों में से एक थे। प्रदेश के विकास में उनका अनुकरणीय योगदान रहा है। काकोरी मुकदमे ने एक वकील के तौर पर उन्हें पहचान और प्रतिष्ठा दिलाई थी। इस दौरान आनंद सिंह, मनोज गुप्त, जोखन बाबू, सरवन, अनूप साहा, रमेश चंद्र, अंकित सिंह, अन्नू सिंह, संपूर्णानंद, योगेंद्र, राजेश जायसवाल, महेश यादव, रितिका, नीलम, अनिल, शंभूदयाल भारती, रतनबीर, गोलू, राजेश, सिद्धार्थ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed