फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   birth anniversary of janeshwar mishra celebrated

सपा कार्यालय में मनाई गई जनेश्वर मिश्र की 90वीं जयंती

Fri, 05 Aug 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
birth anniversary of janeshwar mishra celebrated
सपा कार्यालय में जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। संवाद - फोटो : DEORIA
सपा कार्यालय में मनाई गई जनेश्वर मिश्र की 90वीं जयंती
विज्ञापन

देवरिया। समाजवादी नेता व विचारक जनेश्वर मिश्र की 90वीं जयंती शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के बांस देवरिया स्थित कार्यालय में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कहा कि जनेश्वर मिश्र आजीवन समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र शोषित, वंचित, पीड़ित की आवाज के साथ समाजवादी विचारधारा के प्रखर वक्ता तथा उसे जीने वाले लोगों में से थे। उनका मानना था कि समाजवाद जीवन जीने का सही ढंग है। विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष का नाम ही समाजवाद है और इस संघर्ष में वे जीवन पर्यंत लगे रहे। अगस्त क्रांति के दिन नौ अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय आंदोलन के सम्मान में संविधान बचाओ संकल्प सप्ताह मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय ध्वज सम्मान सहित सभी के घरों पर लगाया जाना है। जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और सभी समाजवादी कार्यकर्ता इसे सफल बनाएंगे। इस दौरान मुरली मनोहर जायसवाल, हृदय नारायण जायसवाल, उद्भव नारायण सिंह, रमाकांत राव, अशोक यादव, राजवंशी राजभर, वीरेंद्र यादव, व्यास यादव, बेचूलाल चौधरी, अंबिका यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन से समाजवादी थे जनेश्वर मिश्र : सुरेश
सलेमपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र मन, वचन और आचरण से समाजवादी थे।
पूर्व विधायक ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की वाणी और व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि जो उनके पास पहुंच जाता था, वह उनका ही बनकर रह जाता था। पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का व्यक्तित्व विराट था। वे डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों के ध्वजवाहक थे। ऐसा व्यक्तित्व कभी मरता नहीं है। उसका व्यक्तित्व व कृतित्व अमर होता है।

मझौलीराज नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का सलेमपुर से विशेष लगाव था। उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए सलेमपुर के लिए बहुत काम कराया था। अध्यक्षता निवर्तमान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरज यादव ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कपिल देव प्रसाद, विजय यादव, चंद्रपाल यादव, भृगुदेव यादव, सूरज कनौजिया, रामाशीष यादव, मिथिलेश यादव, अमन निगम, पप्पू कुमार, विवेक साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed