फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   biker died in road accident

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sat, 12 Jun 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
biker died in road accident
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया- कसया मार्ग पर पोखरभिंडा गांव के पास शुक्रवार की रात में करीब आठ बजे बाइक सवार शख्स किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी समय तक वह घायलावस्था में सड़क पर तड़पता रहा। किसी ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

सदर कोतवाली परसिया मल्ल गांव निवासी वशिष्ठ यादव (40) भोपाल में प्राइवेट नौकरी करते थे। कुछ समय से वह घर आए थे। शुक्रवार की शाम को बाइक से पाण्डेय चक चौराहे पर खरीदारी कर घर लौट रहे थे। पोखरभिंडा गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान होने के कारण काफी सयम तक सड़क के किनारे घायल होकर पड़े रहे। इसी बीच किसी राहगीर ने उनको पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल वशिष्ठ को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जिनकी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह खबर जब उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अनिता,बेटे अपर्ण, आलोक और दोनों ने बेटियों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed