{"_id":"67b8d01c0f512a49ec0b153a","slug":"bike-with-gun-and-cash-looted-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-147714-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तमंचा सटा बाइक और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तमंचा सटा बाइक और नकदी लूटी
Sat, 22 Feb 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के बढ़या फुलवरिया गांव के निकट बदमाशों ने एक शख्स को तमंचा सटाकर बाइक और नगदी लूट लेने का मामला सामने आया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है। हलांकि बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। जो युवा बताए जा रहे हैं। मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव निवासी मुकेश यादव पुत्र स्व.रुदल यादव बृहस्पतिवार को किसी काम से देवरिया गया था।
जो देर शाम वापस घर आ रहा था। बताया जा रहा है कि वह बाइक से भलुअनी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रिश्तेदार के घर जा रहा था। रास्ते में चार की संख्या में बदमाशों ने उसे रोक लिया। उसे मारपीट कर घायल करते हुए तमंचा सटा दिया। जबकि पास में रखे 2400 रुपये और बाइक छीन लिए।
बताया जा रहा है कि वह बढ़या फुलवरिया के निकट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.छांगुर त्रिपाठी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के करीब पहुंचा था। इसी बीच बदमाशों ने उसे घेर लिया था। इंस्पेक्टर भलुअनी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि वादी की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।