फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bike thieves arrested in deoria

Deoria News: सरगना समेत चार वाहन चोर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

Wed, 15 Mar 2023 10:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Wed, 15 Mar 2023 10:45 AM IST
विज्ञापन
bike thieves arrested in deoria
थाना महुआडीह पुलिस ने शातिर चार मोटरसाइकिल चोरों को किया गया गिरफ्तार ग्यारह मोटरसाइकिलें बरामद। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले में महुआडीह पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए चार बदमाशों के पास से 11 बाइकें बरामद की गई हैं। सीओ सिटी ने थाने में प्रेस वार्ता कर मामले का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन


महुआडीह एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी सोमवार देर रात अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी बीच थानाक्षेत्र के रामपुर दुल्लह नहर के पुल के पास दो बाइक से तीन संदिग्ध युवकों के आपराधिक योजना बनाने की सूचना मिली। एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दो बाइकों के साथ तीन संदिग्ध युवक मिले। पुलिस ने उन्हें रोक कर गाड़ी के कागजात मांगे।
विज्ञापन


वह किसी भी गाड़ी का पेपर नहीं दिखा पाए। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों बाइक चोरी की है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उनके एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया। दुर्गेश यादव चरियाव, थाना गौरीबाजार के घर से दो बाइकें, अविनाश ऊर्फ केश्वर गौंड, जंगलबेलवा, थाना महुआडीह के पास से चार बाइक और थानाक्षेत्र के ही दो अन्य गावों से गिरफ्तार किए गए दो नाबालिग चोरों के पास से पांच बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह का सरगना है अविनाश
गिरोह का सरगना अविनाश है। उसके खिलाफ हाटा कोतवाली में भी वाहन चोरी का केस दर्ज है। इसमें वह पहले भी जेल जा चुका है। सीओ सिटी श्रीयेश त्रिपाठी ने मंगलवार को थाने पहुंचकर प्रेस वार्ता कर मामले का पर्दाफाश किया। इस मामले में सीओ ने बताया कि बाइक चोरी के एक मास्टर माइंड सहित चार बदमाशों को 11 बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, एसआई धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, दिनेश मौर्य, राघवेंद्र सिंह, अरविंद कुशवाहा, श्यामनारायण, विनोद, राकेश, उमाकांत और मनोज पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed