फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike thief gang busted, three arrested

Deoria News: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike thief gang busted, three arrested
देवरिया। कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। आरोपियों को कोतवाली लाने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तीन मई को सुभाष चौक पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर माल गोदाम के पास खड़े हैं और उन्हें बेचने के फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल कुमार (22) निवासी चंद्रशेखर आजाद नगर, सोमदेव विश्वकर्मा (23) निवासी भटौली बुजुर्ग नौगांवा के रूप में हुई। तीसरा आरोपी 15 साल का किशोर है जो गौरीबाजार क्षेत्र में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से बाइक बरामद हुईं, जिन पर नंबर प्लेट नहीं था। चेसिस नंबर के आधार पर जांच में सामने आया कि सभी बाइक चोरी की हैं।
इनमें से एक बाइक के संबंध में पहले से कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज है। जबकि अन्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करते थे।
चोरी के बाद कुछ दिन तक बाइक छिपाकर रखते और फिर मौका देखकर बेच देते थे। बिक्री से मिले रुपये आपस में बांट लेते थे। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

वहीं बरामद वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि जनपद में वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed