{"_id":"666366e1442704d8da0c4fc3","slug":"bike-thief-caught-deoria-news-c-208-1-deo1004-127338-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रंगे हाथों बाइक चोरी करते पकड़ा गया, पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रंगे हाथों बाइक चोरी करते पकड़ा गया, पीटा
Sat, 08 Jun 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
वर्जन नही
फोटो सामचार....
- पिछले कुछ दिन से दीवानी न्यायालय परिसर से चोरी हो रही थी बाइक
- कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित भीड़ से पकड़े गए चोर को लिया कब्जे में
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीवानी न्यायालय परिसर में शुक्रवार की सुबह एक बाइक को अनलॉक करते हुए एक बाइक चोर को पुलिस ने पकड़ लिया। चोर के पकड़े जाने के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
पिछले दिनों दीवानी न्यायालय के गेट से फरियादियों सहित अधिवक्ताओं की कई बाइकें चोरी हो गई थीं। इसकी शिकायत लोगों ने कोतवाली पुलिस से की थी, लेकिन बाइक चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके थे। इससे उनका मनोबल और बढ़ता गया, शुक्रवार की सुबह एक बाइक चोर ने दीवानी न्यायालय परिसर में एक बैग लेकर प्रवेश किया। गेट पर उसके प्रवेश करने के बाद पुलिस को आशंका हुई। आशंका होने पर तीन पुलिस कर्मी उसके पीछे लग गए। बाइक चोर दीवानी न्यायालय परिसर में खड़ीं बाइकों के पास पहुंचा और एक बाइक को अनलॉक करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोग व अधिवक्ता इकट्ठा हो गए और उसकी पिटाई करना शुरू कर दिए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बीच-बचाव कर उसे कोतवाली ले जाना चाही, लेकिन उग्र लोगों ने चोर को नहीं छोड़ रहे थे। किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे छुड़ा कर गाड़ी में बैठाया और कोतवाली लेकर गई। चोर के पास से मिले बैग में एक काला कोट, बड़ी मात्र में चाबी व अन्य सामान भी बरामद हुए।
विज्ञापन
कोतवाल वेद प्रकाश ने बताया कि रंगे हाथों बाइक चोरी करने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच चोर को गिरफ्तार कर थाने लाई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कई चोरियों का उक्त चोर खुलासा कर सकता है।