{"_id":"66f70c9b40daf6f6eb074e04","slug":"bike-riding-youth-crushed-by-truck-dies-deoria-news-c-7-1-gkp1057-699201-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत
Sat, 28 Sep 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर के समीप शुक्रवार की रात बाइक सवार युवक को ट्रक चालक ने रौंद दिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि रजला निवासी प्रदीप कुमार किसी कार्य से कहीं गया था। अभी वह रघवापुर के समीप पहुंचा था कि तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे रौंद दिया और फरार हो गया। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे मृत युवक के परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।