{"_id":"68e564921a0a566dae0611a8","slug":"bike-riders-tricked-a-woman-and-stole-her-mangalsutra-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164974-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक सवारों ने महिला को झांसे में लेकर उड़ा दिया मंगलसूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक सवारों ने महिला को झांसे में लेकर उड़ा दिया मंगलसूत्र
Wed, 08 Oct 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सुरौली थाना क्षेत्र के अगया गांव निवासी पीड़ित नीतू देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के अगया गांव में मंगगवार को बाइक सवारो ने एक महिला को झांसा में लेकर उसके मंगलसूत्र लेकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
महिला के मुताबिक बाइक सवारों ने खुद को सरकारी योजना से जुड़े ब्लाॅक कर्मचारी बता रहे थे। महिला का कहनाहहै कि फर्जी आवास योजना का चेक देकर बदले में मंगलसूत्र लेकर भाग गए।
जानकारी के अनुसार, अगया गांव निवासी नीतू देवी पत्नी रामख्याली गोड़ गांव के पश्चिम सड़क किनारे टिन शेड डालकर रहती है। सुबह वह घर के बाहर बैठी थी। महिला का कहना है कि इसी बीच बाइक सवार दो युवक पहुंचे और ब्लॉक का कर्मचारी बताते हुए बातचीत शुरू की। बताया कि सरकार की ओर से गरीब महिलाओं को आवास योजना के तहत नकद सहायता दी जा रही है। इसी योजना के तहत वे महिला को तीन लाख चालीस हजार रुपये का फर्जी चेक देने आए हैं।
विज्ञापन
इसके बदले में सात हजार रुपये देना होगा, तभी महिला बोली उसके पास रुपये नहीं है। महिला ने उधार लेकर रुपये देने की बात कही, तभी बाइक सवारोंं की नजर महिला के मंगलसूत्र पर पड़ी और बोले की कोई कीमती वस्तु गिरवी रखनी होगी, ताकि चेक का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। उसके बाद महिला उनकी बातों में आ गई और मंगलसूत्र निकाल कर उन्हें दे दिया। सुरौली थानाध्यक्ष संजय सिंह चंदेल ने बताया कि ठगी की तहरीर मिली है।