फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike rider killed in car collision

Deoria News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 06 Jul 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in car collision
देसही देवरिया। कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के चक नरायनपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में हेतिमपुर के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के रमौली गांव के आजाद सिंह (20) हाटा कोतवाली क्षेत्र के रतनपट्टी मुंडेरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर कुछ दिनों से रह रहे थे। रविवार को रतनपट्टी के एक साथी के साथ बाइक से हाटा जा रहे थे। चक नरायनपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाइक को कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक चला रहे आजाद की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची हाटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। हादसे की जानकारी होते ही घर के लोग मौके पर पहुंचे। इकलौते बेटे की मौत पर चीख-पुकार मच गई। आजाद की मौत से पिता चंद्रशेखर सिंह, माता रंभा देवी, बड़ी बहन ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed