{"_id":"623dfdb34bfac83555114b37","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-truck-in-dewariya-deoria-news-gkp4310672149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

लार। रामजानकी मार्ग पर शुक्रवार की शाम श्रीकरपुर गांव के सामने मेहरौना के तरफ से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा।
उसके बाद अनियंत्रित होकर दीवार से ट्रक के टकरा जाने से चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को पीएचसी गुठनी पहुंचाया। बिहार के सिवान जिला के दरौली थाना क्षेत्र के लेजा गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय अपने रिश्तेदार व उसरी गांव निवासी विजय पांडेय के साथ लार गए थे।
उधर से लौटते समय सिवान-मेहरौना मार्ग पर श्रीकरपुर गांव के सामने ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक चला रहे विजय पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे सुरेंद्र पांडेय घायल हो गए।