{"_id":"69a492c6bfc81d62a80e8f0c","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-deoria-news-c-205-1-ksh1001-155728-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया बाजार में रविवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के मौत से नाराज के लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद लोगों ने बाजार की सड़क किनारे हुए अतिक्रमण के विरोध में करीब आधा घंटा तक सड़क जाम कर विरोध जताया। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल अमवा निवासी 25 वर्षीय संतोष कुशवाहा रविवार की शाम करीब 6:30 बजे बाइक से खिरकिया बाजार की ओर आ रहे थे। उसी दौरान बांसी की तरफ से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक के नीचे दबने से उनके सर और शरीर में गंभीर चोट आई थी। मौजूद लोग अभी उन्हें अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर ही रहे थे कि घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए बाजार के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी और कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार में सड़क जाम कर दिया। लोगों ने बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को भी हादसे की बड़ी वजह बताते हुए विरोध जताया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से पूरे बाजार में भीषण जाम की स्थिति बन गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। देर शाम आठ बजे तक बाजार में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।