{"_id":"683366b7994b36e315081cb4","slug":"bike-rider-died-on-the-spot-in-the-accident-deoria-news-c-208-1-sdn1004-154513-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत
Mon, 26 May 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा लाहिलपार और बरियारपुर के बीच हल्दीराम एजेंसी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गईं
मृतक की पहचान 25वर्षीय उपेंद्र यादव पुत्र विजय यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम नागभार, थाना बरियारपुर का रहने वाला था । बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उपेंद्र यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। घर पर माता डाउती देवी भाई जितेंद्र यादव व बहनो का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस संबंध एसओ बरियारपुर त्रिवेंद्र मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बोलेरो चालक फरार हो गया है बोलेरो को हिरासत में ले लिया गया आगे की कार्रवाई की जा रही है।