{"_id":"61a90e0c42eedb203d5b38a7","slug":"bike-rider-died-in-accident-deoria-news-gkp4184589172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से मौत
मझरटिया में मामा के यहां समारोह में आया था कुशीनगर का युवक
मातम में बदल गईं वैवाहिक समारोह की खुशियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। मामा के घर से वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही वैवाहिक समारोह की खुशियां मातम में बदल र्गइं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की हिरंदापुर ग्राम पंचायत स्थित राजस्व गांव मझरटिया निवासी मार्कंडेय चौहान के पुत्र की बरात बुधवार को नेपाल गई थी। वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए उनकी बहन का पुत्र शैलेश चौहान कुशीनगर के पडरौना से गांव आया था। बृहस्पतिवार की दोपहर में बारात नेपाल से वापस आई। बरात से लौटने के बाद शैलेश बाइक से घर जाने के लिए निकला। अभी वह डुमरी पांडेय चक मार्ग के रामपुर धूस के पास पहुंचा था कि ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सदर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही मार्कंडेय चौहान के घर वैवाहिक समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। हिंदू युवा वाहिनी के नगर महामंत्री जीतेश पांडेय की सूचना पर रामपुर कारखाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था।