फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bike rider died in accident

बछड़े से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 03 Jun 2020 08:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
मृतक गणेश सिंह की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
बछड़े से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू थानाक्षेत्र के सुविखर गांव के पास हुआ हादसा
भलुअनी गांव का रहने वाला था गणेश सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट/भलुअनी। खुखुंदू थानाक्षेत्र के सुविखर गांव के पास मंगलवार की रात साढ़े दस बजे सड़क पार कर रहे बछड़े से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य युवक भी मामूली रूप से घायल हुए, लेकिन वे मौके से भाग निकले। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
भलुअनी गांव निवासी गणेश सिंह (27) पुत्र अभिमन्यु सिंह अपने दो साथियों के साथ बाइक से किसी काम से देवरिया शहर गया था। काम निपटाने के बाद रात साढ़े 10 बजे तीन लोग एक ही बाइक से घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहे गणेश ने हेलमेट नहीं लगाया था। अभी तीनों खुखुंदू थानाक्षेत्र के सुविखर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे थे कि सड़क पार कर रहे बछड़े को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों गर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से गणेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खुखुंदू थाने के प्रभारी एसओ ने पहुंचकर गणेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बाइक सवार उसके दो साथी भाग गए। बछड़े का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। उधर, सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अनुराधा सिंह बदहवास हो गईं। गणेश तीन भाइयों में बड़ा था। खेती में वह परिवारवालों का हाथ बंटाता था। एक साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा सूर्यांश है। खुखुंदू थाने के प्रभारी एसओ मनोज यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर अज्ञात युवक का मिला शव
भागलपुर। सलेमपुर वाराणसी रेल ट्रैक के तुर्तीपार रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सलेमपुर वाराणसी रेल मार्ग पर तुर्तीपार रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार सुबह करीब आठ बजे बेल्थरा रोड की तरफ से आ रहे रेल इंजन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रेल पटरी पर कार्य कर रहे गैंगमैन ने शव को देखकर भागलपुर पुलिस चौकी पर सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज प्रजापति, हेड कांस्टेबल दीपचन्द चौधरी, व कांस्टेबल श्याम यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस बाबत इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि रेल ट्रैक पर मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed