{"_id":"6a42be8139ad2fb419004ae4","slug":"bike-rider-charged-with-intentional-attack-and-robbery-of-rs-30000-deoria-news-c-208-1-deo1023-185738-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक सवार पर जानलेवा हमला 30 हजार रुपये लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक सवार पर जानलेवा हमला 30 हजार रुपये लूटने का आरोप
Tue, 30 Jun 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। नौतन गांव के पास रविवार की देर रात बाइक से देवरिया जा रहे एक युवक पर चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर युवक के गले से सोने की चेन और 30 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया
जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के भोरे गांव निवासी विवेक कुमार तिवारी रविवार की देर रात बाइक से देवरिया जा रहे थे। आरोप है कि करौंदी-देवरिया मार्ग पर बरियारपुर थाना क्षेत्र के नौतन गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे चार पहिया वाहन सवार चार-पांच युवकों ने युवक की बाइक रोक ली।
इसके बाद रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर विवेक के गले से सोने की चेन और जेब में रखे करीब 30 हजार रुपये छीनकर चार पहिया वाहन से भाग गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, मगर तब तक आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि वहां समुचित उपचार नहीं मिलने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर गई थी और घायल को अस्पताल भेजा गया। अब तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।