फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike rider brother-in-law returning after buying brother-in-law's wedding items died in an accident

Deoria News: साले की शादी का सामान खरीदकर लौट रहे बाइक सवार जीजा की हादसे में मौत, पत्नी घायल

Fri, 26 May 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike rider brother-in-law returning after buying brother-in-law's wedding items died in an accident
मृतक ऋषिकेश शर्मा
बृहस्पतिवार रात में था तिलक, 28 को शादी, शुक्रवार की देर शाम भिंगारी- भवानी- छापर मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी-भवानी छापर मार्ग पर शुक्रवार शाम को परोहा चौराहा के पास साले की शादी का सामान खरीद कर ससुराल जा रहे युवक की पत्नी के सामने ही सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी ऋषिकेश शर्मा 30 पुत्र राम बहादुर शर्मा के साले का तिलक बृहस्पतिवार को था और शादी 28 मई को होनी है। शाम को वह पत्नी संजू देवी के साथ बाइक से शादी का बाजार कर ससुराल लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दंपति खामपार थाना क्षेत्र के परोहा चौराहा के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे एक कार की चपेट में आ गए। जिससे ऋषिकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।वहीं उनकी पत्नी संजू देवी घायल हो गई। उधर घटना की खबर पाते मिलते मृत व्यक्ति के ससुराल का माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि उनके ससुराल में एक तिलक कार्यक्रम था। घटना के बाद मांगलिक कार्यक्रम की सारी खुशियां गम में बदल गईं। वही मृत व्यक्ति के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद उनके गांव में मातम पसर गया है। इस बाबत पूछे जाने पर भिंगारी बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज आरएल सिंह ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है। परिजनों के अनुसार ऋषिकेश शर्मा मैजिक वाहन चला कर परिवार का भरणपोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed