{"_id":"68b5e7e5fed109eb1a091e75","slug":"bike-rider-boy-dies-after-being-hit-by-pickup-father-critical-deoria-news-c-208-1-deo1010-162172-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत, पिता गंभीर
Tue, 02 Sep 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग (बनकटा)। पिता के साथ बाइक पर बैठकर ब्लॉक मुख्यालय जा रहे 10 वर्षीय बालक की सड़क हादसे में सोमवार को मौत हो गई। हादसा गजहड़वा गांव के पास हुआ। पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रतसिया कोठी निवासी गोविंद शर्मा परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। वह करीब एक सप्ताह पहले गांव आए थे। सोमवार की सुबह गोविंद अपने 10 वर्षीय बड़े बेटे अनुज शर्मा के साथ बाइक से ब्लॉक मुख्यालय जा रहे थे। गजहड़वा मोड़ के पास तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनुज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहे गोविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजन घायल गोविंद को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, चालक हादसे के बाद भाग गया। परिजनों के अनुसार अनुज दो भाइयों में बड़ा था। सात वर्षीय छोटे भाई अंकुश के सिर से बड़े भाई का साया उठ गया।
अनुज की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां पार्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी दूबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।