{"_id":"6a7624987a6edf3c70022158","slug":"bike-overturns-three-injured-including-father-and-son-deoria-news-c-208-1-deo1047-188670-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक पलटी, पिता पुत्र समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक पलटी, पिता पुत्र समेत तीन घायल
Sat, 08 Aug 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
बैतालपुर। स्थानीय बाजार स्थित मछली हट्टा के पास शुक्रवार को बेकाबू बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें 10 वर्षीय बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बिहार के विजयपुर निवासी 40 वर्षीय अशोक यादव 10 वर्षीय बेटे मुन्ना यादव और अंकित यादव के साथ तरकुलहा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर बाइक से घर लौट रहे थे। मछली हट्टा के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई।
हादसे में मुन्ना यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अशोक यादव का हाथ फ्रैक्चर हो गया। तीसरे युवक अंकित को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों का मेडिकल स्टोर पर प्राथमिक उपचार दिलाया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल अशोक यादव और उनके बेटे मुन्ना यादव को देवरिया मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। संवाद