फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike mechanic found dead in field under suspicious circumstances

Deoria News: संदिग्ध हालात में खेत में बेसुध मिले बाइक मिस्त्री की मौत

Fri, 10 Jul 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike mechanic found dead in field under suspicious circumstances
देसही देवरिया। हरियापार गांव के रामेश्वर चौहान बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में संदिग्ध हालात में गिरकर बेसुध हो गए। लोगों के सहयोग से एंबुलेंस से पिपरा दौला कदम सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरियापार गांव के सरयुगंज टोला निवासी रामेश्वर चौहान (42) बाइक मिस्त्री थे।
विज्ञापन

दोपहर में वह अपने खेत में दवा का छिड़काव करने गए। संदिग्ध हालात में खेत में गिरकर बेसुध पड़े देखकर लोगों ने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों के सहयोग से एंबुलेंस से उन्हें पिपरा दौला कदम सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन सहित गांव के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मौत से पिता रघुनाथ चौहान, माता इसरावती देवी, पत्नी मालती देवी और दोनों बेटियों और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामपुर कारखाना के थानेदार अश्वनी प्रधान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed