फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike Egyptian's dead body found hanging from a tree

Deoria News: गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला बाइक मिस्री का शव

Sun, 26 Mar 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike Egyptian's dead body found hanging from a tree
पुलिस के मुताबिक परिवारिक कलह से तंग आकर दी जान
विज्ञापन

- खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहोरवां मिश्र का रहने वाला है मृतक
- गांव और कम्हरिया के सिवान स्थित पउसी नाले के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बहोरवां मिश्र का 27 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ से रविवार शाम गांव के सिवान स्थित पउसी नाले के पास पेड़ से लटका मिला। बकरी चरा रहे बच्चों के शोर करने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतारी और पहचान कराने के बाद कार्रवाई में जुट गई। बहोरवां मिश्र निवासी मृतक विनोद प्रसाद (27) पांच भाइयों में छोटा था। वह बाइक मेकैनिक था। वह मजुरी चौराहे पर दुकान खोल रखा था। इसी के सहारे परिवार की जीविका चलाता था। विनोद रोज की तरह रविवार की सुबह भी घर से दुकान पर जाने के लिए निकला। बहोरवां मिश्र और कम्हरिया सिवान स्थित पउसी नाले के पास उसका शव जंगली पेड़ से नाॅयलान की रस्सी से लटका मिला। वीरान जगह होने से घटना स्थल की तरफ लोगों का आना-जाना कम होता है। बकरी चराने गए बच्चों ने फंदे से लटका शव देख शोर मचाया। मौके पर आस-पास के लोग पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस के मुताबिक घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच दो दिनों से विवाद होना बताया जा रहा है। मृतक की एक वर्ष की एक दुधमुंही बच्ची है। पत्नी पूजा गर्भवती भी बताई जा रही है। घटना के बाद वह बदहवास है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने जान दी है। अब तक की जांच में यही बात सामने आई है।

-------------
इनसेट...
दुनिया में कदम रखने से पहले ही सिर से उठा पिता का साया
खुखुंदू। पूजा तकरीबन आठ माह की गर्भवती है। जबकि पहले से उसकी एक वर्ष की एक दुधमुंही बच्ची भी है। ऐसे में पति उसे बीच मझधार में ही छोड़ कर चला गया। यह सोच कर बरबस उसकी आंखें भर जा रही है। दुनिया में आने से पहले ही उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के सिर से पिता का साया भी उठ गया। गांव वालों का कहना है कि विनोद के भरोसे ही घर में चूल्हा जलता था। अब पूजा बच्चों की परवरिश कैसे करेगी। यह चिंता अभी से उसे सताने लगी है। गांव वालों ने पत्नी और बच्चों की जीविका के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed