{"_id":"69f3ab9a3da94979ea0e5f26","slug":"bike-collides-with-a-group-of-monkeys-young-man-and-woman-injured-deoria-news-c-208-1-deo1032-180685-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बंदरों के झुंड से टकराई बाइक, युवक-युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बंदरों के झुंड से टकराई बाइक, युवक-युवती घायल
Fri, 01 May 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग स्थित बड़ी बाजार मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह सड़क पर उछल-कूद कर रहे बंदरों के झुंड से एक बाइक सवार टकरा गया। हादसे में एक बंदर की मौत हो गई। बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए।
देवरिया शहर निवासी अमन (22) और पथरदेवा की ज्योति (22) बाइक से पथरदेवा की ओर जा रहे थे। बड़ी बाजार मोड़ के पास बंदरों का झुंड सड़क पार करने लगा।
बाइक सवार ने बंदरों को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे वह सड़क पर गिर गया, लेकिन दो-तीन बंदर बाइक की चपेट में आ गए। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक छोटे बंदर की भी मौत हो गई।
हादसे के बाद बंदरों का झुंड मृत बंदर को घेरकर करीब आधे घंटे तक सड़क पर बैठा रहा। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बंदरों के हटने के बाद ही आवाजाही शुरू हो सकी। लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी भेजवाया। सूचना पर पहुंची नगर पंचायत की टीम ने मृत बंदर को दफन कर दिया।