फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bijali

200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 03 Oct 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
bijali
अवर अभियंताओं के हड़ताल पर होने से फाल्ट मिलने के बाद भी नहीं हो पाई आपूर्ति बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरदेवा/ बघौचघाट। तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले लगभग 200 गांवों की विद्युत आपूर्ति फाल्ट के होने से ठप हो गई। शनिवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकती थी। बताया जा रहा है कि अवर अभियंताओं के हड़ताल पर होने के कारण फाल्ट मिलने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।

विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा में 33 केवीए की लाइन कुशीनगर जनपद के कसया से संचालित होती है। जिससे तरकुलवा सब स्टेशन के लगभग 200 गांवों में आपूर्ति बहाल की जाती है। शुक्रवार रात में तेज बारिश होने के कारण 33 केवीए की सप्लाई में अचानक ब्रेकडाउन हो गया। जिससे लगभग 200 गांवों की सप्लाई ठप हो गई। जिससे लोगों को अंधेरे में रहने को विवश होना पड़ा। सुबह फाल्ट की जानकारी होने के बाद से विद्युत निगम के कर्मचारी दर्जनों की तादाद में कसया से तरकुलवा तक मेन सप्लाई में पेट्रोलिंग करके फाल्ट ढूंढने लगे। आखिरकार देर शाम को कुशीनगर जनपद के बनवारी टोला के निकट फाल्ट मिला गया। मगर अवर अभियंताओं के वर्क टू रूल आंदोलन पर रहने के चलते किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा मौजूद होकर शटडाउन नहीं लेने के कारण फाल्ट को ठीक करके सप्लाई चालू नहीं की जा सकी। नतीजन शाम छह बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि कसया से आने वाली मेल लाइन फाल्ट हो गया था। इस कारण आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed