{"_id":"654d332de8e0ca690a075f49","slug":"bihar-police-pasted-notice-at-the-house-of-absconding-accused-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-12647-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिहार पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के घर पर चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिहार पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के घर पर चस्पा किया नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
। हत्या के मामले में फरार चल रहे श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के करजनिया निवासी आरोपी के घर पर बृहस्पतिवार को बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाने की पुलिस ने नोटिस चस्पा किया।
फुलवरिया के थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि ग्राम करजनिया निवासी अजय दुबे पुत्र वशिष्ठ दूबे के खिलाफ थाने में हत्या का केस दर्ज है। आरोपी कई माह से फरार चल रहा है। उसके घर पर नोटिस चस्पा किया गया है। यदि 21 दिन के भीतर हाजिर नहीं होता है, तो उसके घर को कुर्क किया जाएगा। इसके अलावा फुलवरिया थाना क्षेत्र के सवनहा निवासी महावीर तिवारी पुत्र नवाब तिवारी व उनकी पत्नी इंदु देवी भी आरोपी हैं। उनके घर पर भी नोटिस चस्पा किया गया है।