फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bihar Police have been contacted to identify the body.

Deoria News: शव की शिनाख्त के लिए बिहार पुलिस से किया संपर्क

Thu, 09 Oct 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bihar Police have been contacted to identify the body.
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पानी की टंकी में मिले शव की पहचान करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। तीन दिन बाद भी बुधवार को पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज ने खंगाला, मगर कोई ठोस क्लू नहीं मिला। मेडिकल कॉलेज में देवरिया के अलावा गोपालगंज, सिवान के भी मरीज आते हैं और भर्ती किए जाते हैं। पुलिस इस आधार पर सिवान और गोपालगंज पुलिस से शव की पहचान कराने के लिए मदद ले रही है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी बिल्डिंग के पांचवीं मंजिल पर पानी की टंकी में 45 वर्षीय युवक का शव मिला था। शव पांच से छह दिन पुराना लग रहा था। कुछ हिस्सा सड़ गया था, इसके चलते शव पहचान में नहीं आ रहा है। पडरौना कोतवाली पुलिस सोशल मीडिया की मदद से शव की पहचान कराने के लिए तीन दिन से कोशिश कर रही है। सदर कोतवाली पुलिस गोपालगंज और सिवान के पुलिस को फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर शव की पहचान कराने में मदद ले रही है। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। बिहार पुलिस से इसके लिए मदद ली जा रही है। आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed