फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   big brother tried to rape with girl and younger brother viral another youngster dirty video

बड़े भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास, छोटे ने दूसरी कि शोरी का वीडियो किया वायरल

Wed, 08 Jul 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
big brother tried to rape with girl and younger brother viral another youngster  dirty video
बड़े भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास, छोटे ने दूसरी कि शोरी का वीडियो किया वायरल
विज्ञापन

गांव में तनाव, दूसरे समुदाय के हैं आरोपी, बड़ा भाई गिरफ्तार, छोटा हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के युवक ने बकरी चराने गई एक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, वहीं उसके छोटे भाई ने एक अन्य किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि अश्लील वीडियो दिखाकर वह किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। दोनों घटनाओं के बाद गांव में तनाव है। पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे भाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एक गांव की सात वर्षीय बच्ची मंगलवार की शाम बकरी चराने गई थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय के युवक उसे बहला-फुसलाकर सागौन के बगीचे की तरफ ले गया। वहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर बगल में धान की रोपाई के लिए बेहन उखाड़ रही मां बगीचे की तरफ दौड़ी तो आरोपी भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर डॉयल 112 की टीम पहुंची। इस मामले में बच्ची की मां ने केस दर्ज कराया। उधर, इसी युवक के छोटे भाई पर आरोप है कि उसने गांव की 17 वर्षीय किशोरी को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह किशोरी को काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था। किशोरी जब इसका विरोध करने लगी तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। आरोप यह भी है कि युवक ने अश्लील वीडियो पीड़िता की बहन की ससुराल भेज दिया। इससे वहां भी इसे लेकर विवाद की नौबत आ गई है। बुधवार को पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दोनों भाइयों की करतूत से गांव में तनाव है। वहां दो सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि बड़े भाई इम्तियाज के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो वायरल करने के आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed