{"_id":"5ddc0fa38ebc3e54bf3a56d6","slug":"bhatparrani-deoria-news-gkp330700976","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटपाररानी में बैंक के पास दिनदहाड़े छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटपाररानी में बैंक के पास दिनदहाड़े छिनैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी में बैंक के पास दिनदहाड़े छिनैती
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, छानबीन में जुटी पुलिस
50 हजार निकाल बैंक से बाहर निकली थीं महिला, एसबीआई के पास वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। बैंक से रुपये लेकर बाहर निकली महिला का 50 हजार रुपये लेकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। दिनदहाड़े हुई छिनैती की घटना से लोग सन्न रह गए। सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। थानाक्षेत्र के बहियारी बघेल की मीरा देवी का एसबीआई भाटपाररानी में बैंक खाता है। सोमवार को वह बैंक पहुंची और 50 हजार रुपये निकाल कर जैसे ही बैंक से बाहर निकली वहां मौजूद बाइक सवार दो युवक झपट्टा मारकर रकम छीनकर भाग गए। महिला के शोर करने पर लोगों की भीड़ जुट गई। बैंक ड्यूटी में तैनाती पुलिस कर्मी बदमाशों का पीछा करने के बजाए तमाशबीन बने रहे। कुछ देर बाद थाने से पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा। इस आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। एसओ दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। महिला का कहना है कि वह बैंक में ही मौजूद था, जो रकम लेकर भागा है। उसकी पहचान की जा रही हैं।