फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhatpar Rani won the overall championship.

Deoria News: भाटपाररानी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

Sat, 10 Oct 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bhatpar Rani won the overall championship.
देवरिया। बापू महाविद्यालय इंटर कॉलेज सलेमपुर में आयोजित 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाटपाररानी ने अपना दबदबा कायम किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन पर भाटपाररानी 209 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बना। बालक और बालिका दोनों वर्गों में भी इसी क्षेत्र ने पहला स्थान हासिल किया। सलेमपुर 152 अंकों के साथ दूसरे और रुद्रपुर 143 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बालक वर्ग में भाटपार रानी ने 83 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। देवरिया ग्रामीण 79 अंकों के साथ दूसरे और रुद्रपुर 71 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भाटपार रानी ने 126 अंक हासिल किए। रुद्रपुर 72 अंकों के साथ दूसरे और सलेमपुर 53 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय, जिला पंचायत प्रशासक पंडित गिरीश चंद तिवारी, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह और क्रीड़ा प्रभारी दिग्विजय प्रजापति मौजूद रहे। प्रतियोगिता में उदय भान सिंह, विपिन बिहारी चंद यादव, प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, शैलेंद्र कुमार सैनी, संजय सिंह और सतीश चंद्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed