{"_id":"688916886d5b18bbae0d0154","slug":"bhatni-youth-dies-in-dubai-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159583-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुबई में भटनी के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुबई में भटनी के युवक की मौत
Wed, 30 Jul 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। थाना क्षेत्र के पयासी गांव के रहने वाले करन यादव (25) की दुबई में रहस्यमय हालात में मौत हो गई। घटना 21 जुलाई को हुई थी, लेकिन इसकी सूचना परिजनों को मंगलवार को मिली। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजन अभी तक मौत की असल वजह जान नहीं सके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, करन यादव चार महीने पहले ही परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से दुबई कमाने गया था। वह वहां एक निजी कंपनी में काम करता था।
मंगलवार सुबह किसी परिचित के माध्यम से परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली, जिसके बाद से गांव में शोक का माहौल है। करन के पिता राजित यादव, मां, पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि करन से अंतिम बार बीस दिन पहले बात हुई थी, तब वह पूरी तरह स्वस्थ था। अचानक उसकी मौत की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया है। परिजनों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मांग की है कि करन की मौत की असली वजह की जांच कराई जाए और उसका पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए।
ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल के जरिये किसी ने फोन कर इसकी जानकारी दी। परिजनों से पूछताछ में मामला सही पाया गया है।