{"_id":"69d3fb412c6d178e8800d7b9","slug":"bhatni-railway-station-will-not-be-renovated-in-june-wait-till-november-deoria-news-c-208-1-deo1022-178809-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भटनी रेलवे स्टेशन का जून में नहीं हो सकेगा कायाकल्प, नवंबर तक करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भटनी रेलवे स्टेशन का जून में नहीं हो सकेगा कायाकल्प, नवंबर तक करें इंतजार
Mon, 06 Apr 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
- अमृत भारत योजना के तहत करीब 43 करोड़ की लागत से चल रहा निर्माण कार्य
- जून महीने में कार्य पूरा करने का मिला था लक्ष्य
भटनी। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य की रफ्तार काफी धीमी है। रेल प्रशासन ने कार्यदायी संस्था के प्रति नाराजगी जताई है। प्रशासन ने जून महीने तक रेलवे स्टेशन पर कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन अभी 45 प्रतिशत भी कार्य पूरा नही हुआ है। इस पर जिम्मेदारों को नवंबर तक का समय दिया गया है।
बता दें कि, अमृत भारत योजना के तहत भटनी रेलवे स्टेशन पर करीब 43 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्य कराए जाने है। इनमें सभी प्लेटफॉर्म पर फुटब्रिज, छज्जा, उच्चीकरण, शौचालय, पेयजल, कुर्सियां, टिकट घर के सामने पोर्च, वेटिंग हाॅल आदि कार्य शामिल हैं। निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी गति शक्ति को दी गई है, लेकिन करीब दो साल का समय बीत जाने के बाद भी महज 45 प्रतिशत ही कार्य हो सके हैं। इस पर रेल प्रशासन ने गति शक्ति और कार्यदायी संस्था पर नाराजगी जताई है। हालांकि, दोबारा निर्माण संस्था को नवंबर तक कार्य कराने का लक्ष्य दिया गया है।
इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि भटनी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य की रफ्तार काफी धीमी है। कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। नवंबर तक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।