{"_id":"5bd5f5ebbdec22699072c24d","slug":"bhatani-siwan-rail-route-barred-upto-10-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे बाधित रहा भटनी-सिवान रेल खंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे बाधित रहा भटनी-सिवान रेल खंड
deoria
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रेल पथ पर कार्य करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। स्टेशन के आउटर पर भटनी सिवान रेल खंड के दोनों ट्रैक पर पूरे दिन क्रॉस ओवर बदलने का काम चला। इस दौरान दोनों ट्रैक करीब दस घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। दोनों ट्रैक ब्लॉक होने के बाद क्रॉस ओवर का काम देर रात तक चला। इससे ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गोरखपुर के कुसम्ही में चल रहे काम के साथ भटनी स्टेशन के आउटर पर क्रॉस ओवर बढ़ाने का काम कई दिनों से चल रहा है। रविवार को डाउन वैशाली एक्सप्रेस गुजरने के बाद दोनों ट्रैक दोपहर 12:20 से रात 9:20 तक ब्लॉक कर दिया गया। इससे करीब दस घंटे आवागमन बाधित रहा। इसके पहले बुधवार को भी ट्रैक पर ब्लाक लेकर काम शुरू हुआ था। इससे पांच घंटे रेल परिचालन बंद रहा था। इस दौरान क्रॉस ओवर को बढ़ाने का काम जोर-शोर से चलता रहा। सभी जिम्मेदार रेल अधिकारी व कर्मचारी अपने काम में लगे रहे। ट्रैक पर ब्लाक के कारण ट्रेनों के न आने से यात्री परेशान नजर आए। पूछताछ केन्द्र पर यात्री अपने गन्तव्य तक जाने के लिए ट्रेनों के आने की जानकारी लेने में लगे रहे। ब्लाक के कारण इस रूट पर चलने वाली सवारी गाड़ियां व शाम को जाने वाली बरहजिया निरस्त रहीं तथा सिवान-थावें रूट पर उनका आवागमन परिवर्तित किया गया था। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेनों की गति बढ़ाने व ट्रेन हादसे को रोकने के लिए के लिए क्रॉस ओवर की लंबाई बढ़ाई जा रही है। ब्लाक के कारण ट्रैक पर करीब दस घंटे आवागमन ठप रहा। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पूर्व में सूचना प्रसारित की गई थी।