फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bharota became the winner in Kabaddi and Vanhawa Tola in Volleyball.

Deoria News: कबड्डी में भरौटा और वॉलीबाल में वनहवा टोला बना विजेता

Thu, 08 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bharota became the winner in Kabaddi and Vanhawa Tola in Volleyball.
बरियारपुर। क्षेत्र के जेठहंसी स्थित एक निजी स्कूल में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को विविध खेल आयोजित किए गए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। मेरा युवा भारत एवं स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब जेठहंसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष नगर पंचायत प्रतिनिधि राजेश राजभर ने फीता काट कर किया। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि महिला आयोग की सदस्य रितु शाही ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में वनहवा टोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। जबकि जेठहंसी की टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी कमेटी सदस्य अंशुमान पांडेय एवं अमित पांडेय ने दी।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में भरौटा और पकड़ीयार की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें भरौटा की टीम विजयी रही। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदर्श कुमार सिंह ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय तथा सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed