{"_id":"688917f44a1e515f5d0b1529","slug":"bharbhara-tar-gira-drain-under-construction-worth-rs-40-million-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159532-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भरभरा कर गिरा चार करोड़ का निर्माणाधीन नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भरभरा कर गिरा चार करोड़ का निर्माणाधीन नाला
Wed, 30 Jul 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में निर्माणाधीन नाला
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर के दुग्धेश्वरनाथ वार्ड में निर्माणाधीन नाला मंगलवार की सुबह भरभरा कर गिर गया। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से खजुहा चौराहे से दुग्धेश्वरनाथ मंदिर तक नाला का निर्माण कराया जा रहा है।
निर्माणाधीन नाला की दीवार गिरने पर नगरवासियों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की। नगर पंचायत में जलभराव की समस्या को देखते हुए दो साल पहले नाला का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
करीब दो सौ मीटर तक नाला निर्माण पूरा होने के बाद छह माह पहले दूसरे फेज का निर्माण शुरू हुआ। खजुहा से मंदिर तक नाला निर्माण के कार्य की जनप्रतिनिधि भी निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह नाला करीब 50 मीटर तक गिर गया था। मौके पर मौजूद मजदूर आननफानन नाला का मलबा हटाने लगे। इसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। सभासद प्रतिनिधि सज्जाद अली ने कहा कि निर्माण कार्य में खामियों को लेकर जिम्मेदारों से शिकायत की गई थी, मगर कोई असर नहीं हुआ।
खराब कार्य होने से निर्माणाधीन मलबा ढह गया। मनमथ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मानक विहीन कार्य कराने से लोगों में नाराजगी बनी है। नगर पंचायत प्रशासन मौन बैठा है। नाला का नये सिरे से निर्माण कार्य होना चाहिए।
खराब काम कराने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो नगरवासी प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा कि निर्माणाधीन नाला गिरने की सूचना मिली है। कार्य की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।