{"_id":"6a7623f63419e1771709aa12","slug":"bhaluani-so-removed-deoria-news-c-208-1-deo1027-188676-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद हटाए गए भलुअनी के एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद हटाए गए भलुअनी के एसओ
Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सीआरपीएफ जवान से अभद्रता और उस मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भलुअनी एसओ प्रदीप पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय को भलुअनी थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं गोरखपुर से आए निरीक्षक शशिभूषण राय को सदर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
एसओ भलुअनी प्रदीप पांडेय पर सीआरपीएफ जवान से अभद्रता का आरोप लगा था। सीआरपीएफ जवान ने कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई गई थी। कार्रवाई नहीं हुई तो उसने हाईकोर्ट में वाद दाखिल किया।
हाईकोर्ट ने इस मामले में जांच के लिए थाने के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मांगा था। कोर्ट में थानेदार ने शपथ पत्र दिया था कि जिस दिन की घटना सीआरपीएफ जवान की ओर से बताई जा रही है, उस दिन जनरेटर खराब था और थाने की लाइट कटी हुई थी, इसलिए सीसीटीवी कैमरा नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
इस पर कोर्ट ने बिजली निगम के अधिकारी को बुलाया था। अधिकारी ने बताया कि थाने की आपूर्ति हो रही थी। इस पर न्यायालय ने काफी फटकार लगाते हुए 11 अगस्त को एसपी और थानेदार को तलब किया है। माना जा रहा है कि इसी वजह से भलुअनी एसओ को लाइन हाजिर किया गया है।