फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhadila I communication road flooded, villagers calling from boat

Deoria News: भदिला प्रथम का संपर्क मार्ग जलमग्न, नाव से आवाजाही कर रहे ग्रामीण

Wed, 06 Aug 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhadila I communication road flooded, villagers calling from boat
गांव भदिला प्रथम में जाने के लिए नाव पर सवार होते लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी के उफनाने से राप्ती में बाढ़ आ गई है। इससे भदिला प्रथम गांव का संपर्क मार्ग जलमग्न हो गया है। ग्रामीण नाव से आवाजाही कर रहे हैं। प्रशासन ने भी दो नाव की व्यवस्था की है, मगर यह नाकाफी है।
सरयू के उफनाने और राप्ती में आई बाढ़ से भदिला प्रथम गांव चारों तरफ पानी से घिर गया है। गांव के टापू बन जाने से लोगों का आवागमन नाव से हो रहा है। किसी तरह लोग जान जोखिम में डाल जरुरी कार्यों को लेकर नदी के रास्ते आ-जा रहे हैं। जलस्तर में निरंतर हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांव नौका टोला, कुवाईच, कपरवार, विशुनपुर देवार के 52 मजरों के लोगों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। नदी का पानी खेतों के रास्ते रिहायशी इलाकों में जा रहा है। नगर के पक्के घाट से दूर बहने वाली नदी सीढि़यों के करीब पहुंच गई है। सरयू का पानी कटइलवा से कपरवार संगम तट और बिनोवापुरी गांव के पास नवनिर्मित बंधे से टकरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल से छोड़े गए पानी और कुछ जगहों पर जमकर हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। सरयू 48 घंटे से प्रतिदिन 20 सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है। नदियों के उफनाने से कुछ जगहों पर आई बाढ़ जैसी विभीषिका से क्षेत्र के लोग भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed