{"_id":"67fffc09d83aae587e04acc9","slug":"beo-locks-non-recognized-schools-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-151704-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गैर मान्यता वाले स्कूलों पर बीईओ ने लगवाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गैर मान्यता वाले स्कूलों पर बीईओ ने लगवाया ताला
Thu, 17 Apr 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
भटनी। बीईओ ने नोटिस देने के बाद भी बिना मान्यता के संचालित हो रहे तीन विद्यालयों पर कार्रवाई की है। बुधवार को बीईओ ने तीन विद्यालयों में दो को बंद कराया तथा एक में उच्च कक्षा के शिक्षण को बंद करने के निर्देश दिए।
आईजीआरएस के माध्यम से बलुआ अफगान निवासी एक युवक ने शिकायत की थी कि क्षेत्र में कुछ विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। शिकायत की जांच पर खोरीबारी, बलुआ अफगान में संचालित हो रहे विद्यालयों को बंद कराते हुए बीईओ ने सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। वहीं नगर क्षेत्र के एक विद्यालय में बिना मान्यता के जूनियर स्तर की कक्षाओं को बंद कराया। बीईओ राजेश कुमार यादव ने बताया कि नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद बिना मान्यता वाले स्कूलों की जांच कर उन्हें बंद कराया जा रहा है। संवाद