फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   beo died due to corona

चुनाव प्रशिक्षण में पॉजिटिव हुए बीईओ का निधन

Fri, 30 Apr 2021 10:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
beo died due to corona
चुनाव प्रशिक्षण में पॉजिटिव हुए बीईओ का निधन
विज्ञापन

देवरिया। गौरी बाजार। गौरी बाजार एवं बैतालपुर विकास खंड क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्र (43) बृहस्पतिवार की देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देहांत हो गया। उनके मृत्यु की खबर सुनते ही शिक्षा जगत में शोक छा गया। बेसिक कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

परिजनों के मुताबिक, बीईओ ने गौरी बाजार सीएचसी पर तीन अप्रैल को कोविशील्ड टीका लगवाया था। उनको 9 अप्रैल को गले में खराश एवं हल्का बुखार हुआ। 10 अप्रैल को उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक सप्ताह तक आइसोलेशन में रहे। चिकित्सक की देख-रेख में दवा लेते रहे। आक्सीजन लेबल 90 होने पर उन्हें गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार दिन बाद सीडीओ शिव शरणप्पा के प्रयास से उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। बृहस्पतिवार को रात 11 उनका निधन हो गया। कोविड प्रोटोकाल के तहत उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया। उनके छोटे भाई राहुल मिश्रा ने मुखाग्नि दी। निधन के बाद उनकी दो संतान में एक पुत्र एवं एक पुत्री सहित पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। बेसिक कार्यालय, बीआरसी गौरी बाजार, बैतालपुर एवं रुद्रपुर पर शोकसभा का आयोजन किया गया। सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, बीएसए संतोष कुमार राय, बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी, ज्ञानचंद्र मिश्र, डीएनचंद, शैलेंद्र कुमार, धीरज, बीरबल राम, पिंगल प्रसाद राणा, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, जया राय, शैलेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, शशिनाथ सिंह, संजय सिंह, आलोक कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्र, रामकिशोर मौर्य, राजकिशोर सिंह, आभा त्रिपाठी, सुभागता पांडेय, दिनेश यादव, विज्ञान सिंह, रविंद्र पांडेय, भीम प्रसाद, जयंत पांडेय, अनिल चंद, मनोज सिंह, रामप्रकाश सिंह, सत्येंद्र चौहान, आदित्य, संतोष शर्मा, विजय बहादुर यादव, विनय यादव आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed