फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   beloved body found in lover house

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी के घर मिला युवती का शव

Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
beloved body found in lover house
संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी के घर मिला युवती का शव
विज्ञापन

बिना शादी के रहते थे साथ, चर्चा है कि गर्भपात की दवा देने के बाद हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के गांव में मंगलवार की देर रात प्रेमी के घर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिला। दोनों बिना शादी के साथ रहते थे। पूछताछ में प्रेमी ने गर्भपात की दवा देने के बाद मौत होने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि, युवती के परिवार वालों ने प्रेमी और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का गांव की ही युवती से एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों के विरोध के बावजूद दोनों एक साथ पिछले छह महीने से रह रहे थे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और वह जल्दी शादी करने के लिए युवक पर दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन

युवक परिवार के बीच संबंध अच्छा होने पर ही शादी करने की बात कह रहा था। पूछताछ में युवक ने पुलिस से बताया कि युवती की सहमति से मंगलवार की रात उसने गर्भपात कराने के लिए दवा दी थी। आधी रात को अचानक युवती की तबीयत खराब हो गई। युवक पास के चौराहे पर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां युवती को ले गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वह घर पहुंचा और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा था कि तभी पुलिस पहुंच गई। युवती के घर वालों ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि दोनों के इस तरह के संबंध से युवक के घर वाले नाराज थे। संदेह है कि रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी गई हो। उन्होंने जांच कराने की मांग की है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed