फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Beer was being sold in a general store, police caught it

Deoria News: जनरल स्टोर की दुकान में बिक रही थी बीयर, पुलिस ने पकड़ा

Fri, 16 Feb 2024 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Beer was being sold in a general store, police caught it
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार रेलवे स्टेशन के आगे अस्पताल के पास एक दुकान में बीयर रखकर अधिक दामों पर बेचने की मिली थी शिकायत
विज्ञापन

- दुकानदार ने काउंटर के नीचे छिपाकर रखी गई सात केन बीयर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के नूनखार की कुछ दुकानों में शराब और बीयर रखकर मनमाने दाम पर बेचने की मिल रही शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार की शाम रेलवे स्टेशन के आगे अस्पताल के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर छापा मारा। दुकान से सात केन बीयर बरामद हुई। दुकान के अंदर काउंटर में छिपाकर बीयर बेची रही थी। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार निवासी रामचंद्र यादव का रेलवे स्टेशन के आगे अस्पताल के पास मकान है। इसमें कई दुकानें हैं। उसमें किराए पर गांव के अजय गुप्ता भी एक कमरा लेकर जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक रेलवे स्टेशन के आसपास की कुछ दुकानों में शराब और बीयर रखकर मनमाने दर पर बेचने की कुछ लोगों ने शिकायत की थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दुकानदार सतर्क हो जाते थे। इसके बाद पुलिस नजर रखने लगी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक जनरल स्टोर की दुकान पर बीयर महंगे दाम पर बेची जा रही है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने एसआई ओमप्रकाश सिंह को मौके पर भेजा, जहां दुकान की तलाशी लेने पर काउंटर के नीचे छिपाकर रखी गई बीयर बरामद हुई। पुलिस दुकानदार अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर थाने ले आई। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया सूचना पर पुलिस पहुंची तो दुकान में तलाशी लेने पर बीयर का केन बरामद हुआ। दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed