फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BEd entrance exam tomorrow

जिले के नौ केंद्रों पर होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा के बीच होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा

Fri, 07 Aug 2020 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam tomorrow
जिले के नौ केंद्रों पर होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

कल दो पालियों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में पहली बार आयोजित हो रही बीएड की प्रवेश परीक्षा यहां के नौ केंद्रों पर दो पालियों में होगी। जिला प्रशासन सहित नोडल बनाए गए शिक्षक व अन्य अधिकारी इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर 300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने, हर कक्षों को सैनिटाइज करने एवं परीक्षार्थियों को मास्क के साथ ही आने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर में संत विनोबा पीजी कॉलेज व बीआरडी पीजी कॉलेज को ए व बी ब्लॉक में विभाजित कर एक ही परिसर में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा दीनानाथ पांडेय महिला पीजी कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, बीआरडी इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। परीक्षा की तैयारियों एवं कोरोना संक्रमण के दौर में सतर्कता को लेकर शुक्रवार को एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में हुई बैठक में इस पर चर्चा भी की गई और केंद्राध्यक्षों व शिक्षकों को इसके संबंध में जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए। परीक्षा के लिए जिले की नोडल अधिकारी और महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजलिका निगम ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय को इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी मिली है। नौ अगस्त को पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 एवं द्वितीय पाली की अपराह्न दो से पांच बजे तक होगी। हर केंद्र पर 300-300 परीक्षार्थी रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान सोशल डिस्टेंसिंग के बीच बनाने, हर कक्षा को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक केंद्र पर परीक्षा कक्षों के साथ फर्नीचर को भी सैनिटाइज करने, परीक्षा से संबंधित हर व्यक्ति के इंफ्रारेड थर्मामीटर टेस्ट के साथ मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश देने, हर केंद्र पर सैनिटाइजर, हैंडवाश आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जीआईसी में आज तीन पालियों में होगी एमएमएमयूटी की प्रवेश परीक्षा
लखनऊ व गोरखपुर से आए अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र में तैयारियों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। पूरे प्रदेश में बनाए गए 40 केंद्रों में पहली बार इस विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में भी केंद्र बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ व गोरखपुर से आए परीक्षा से जुड़े अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। साथ ही सिटिंग प्लान को देखा और निर्देश दिए कि इसमें सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन अवश्य किया जाए। उन्होंने हर कक्षों में जाकर व्यवस्था को देखा और सैनिटाइज भी करवाया। जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने बताया कि एमएमएमयूटी की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के लिए पहली बार जिले में भी एक केंद्र बनाया गया है। शनिवार को तीन पालियों में यहां परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह आठ से 11 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12:30 से दो बजे एवं तीसरी पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक होगी। करीब साढ़े चार सौ अभ्यर्थी यहां परीक्षा देंगे। बाहर से आए अधिकारियों की मौजूदगी में प्रवेश पत्रों को सील कर दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। हर परीक्षार्थी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। मॉस्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed