{"_id":"6a285cd0df376fcfe8046956","slug":"beaten-with-a-rod-over-an-old-enmity-fir-registered-deoria-news-c-208-1-deo1022-184084-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुरानी रंजिश में रॉड से पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुरानी रंजिश में रॉड से पीटा, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 10 Jun 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के भरौली गांव में पुरानी रंजिश में मनबढ़ ने युवक की रॉड से पिटाई कर दी। शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी दुर्गेश राजभर 6 जून को अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव का ही नितेश राजभर पहुंचा और बेवजह उलझ गया। आरोप है कि अभी पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक आरोपी ने लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह मौके पर बेहोश हो गया। परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी फरार हो गया। पीड़ित इलाज के बाद सोमवार शाम थाने में शिकायत कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंगलवार को नितेश राजभर पर सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। कार्रवाई के बाद मामले की जांच की जा रही है।