फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   beaten in way to pds shop

राशन लेने गए किशोर को पीटा

Sat, 09 Jan 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
beaten in way to pds shop
राशन लेने गए किशोर को पीटा
विज्ञापन

बघौचघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी कोटे की दुकान से राशन लेने जा रहे किशोर को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर मारने-पीटने लगे। किशोर को गंभीर चोट आई है। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया।

थाना क्षेत्र के अमवा हिरामन दूबे गांव में सरकारी कोटे की दुकान है। शनिवार को सेमरी ग्राम पंचायत के टोला श्याम पट्टी निवासी सूरज (15) पुत्र संजय यादव राशन लेने के लिए जा रहा था। वह दुकान के नजदीक पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोग उसको मारने पीटने लगे। किसी ने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता संजय यादव ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि किशोर के साथ कुछ लोगों के विवाद की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed