फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Be fearless, all other properties will automatically come

निर्भय बनो, अन्य सभी गुण अपने आप आ जाएंगे

Wed, 14 Sep 2016 11:04 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 14 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Be fearless, all other properties will automatically come
यूपी सरकार और ‘अमर उजाला’ की साझी पहल ‘नारी सम्मान’ अभियान में शामिल अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। निर्भय बनो, अन्य सभी गुण अपने आप आ जाएंगे। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान की राह में डर सबसे बड़ा रोड़ा है। यदि आधी आबादी मन से डर निकाल दे तो उससे बड़ा शक्तिशाली कोई नहीं। रियो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में नारी शक्ति ने डंका बजा दिया है। ऋग्वेद काल में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार थे।
विज्ञापन


उत्तर वैदिक काल में उनके अधिकारों का हनन हुआ। इसके बाद के काल में विदेशी आक्रमण को देखते हुए और सुरक्षा के लिए उन्हें घरों में कैद होना पड़ा। अब नारी अबला नहीं सबला है। संस्कृति की संवाहक भी है। महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें। हर चुनौतियोें का डटकर मुकाबला करें। ये कहना है डीएम अनिता श्रीवास्तव का। वह रोल मॉडल बनकर महिलाओं और छात्राओं को नसीहत दे रही थीं।  
विज्ञापन


यही सारांश था नगर के बुधवार को दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित यूपी सरकार और ‘अमर उजाला’ की साझी पहल नारी सम्मान सेमिनार का, जिसमें जिले के आला अफसर यूपी सरकार की महिला कल्याण की योजनाओं के हवाले से प्रदेश में आए बदलाव की दास्तां बया कर रहे थे तो सदन में मौजूद छात्राओं और महिलाओं के बड़े समूह के बीच से उठती तालियों की गड़गड़ाहट नारी सशक्तीकरण की तसदीक कर रही थी। यूपी सरकार और ‘अमर उजाला’ के इस संयुक्त आयोजन के मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी संभाले डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि एक नारी में सहनशक्ति अधिक होती है। चिकित्सा विज्ञान ने इसे प्रमाणित किया है। हमारे संविधान में जेंडर के नाम पर महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेश त्यागी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं। रियो ओलंपिक में कुश्ती जैसे खेल में पदक जीतकर उन्होंने इसे प्रमाणित भी कर दिया है। महिलाएं सशक्त बनें और अपने अधिकार को जानें। उनके लिए तमाम तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं, इसका लाभ लें।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने छात्राओं को लैपटॉप वितरण से लेकर महिला उत्थान से जुड़ी राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटियों को तीन महीने का जूडो-कराटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वे आत्म सुरक्षा कर सकेंगी।


डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने एंबुलेंस सेवा से लेकर महिलाओं से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने  कहा कि खेल वह चीज है जो बालिकाओं को बुलंदियोें पर पहुंचा सकती है। डीएम की कुर्सी पर महिला विद्यमान हैं, इनसे भी सीख लेने की जरूरत है।

महिला थाने की एसओ शीला यादव पुष्पा सिंह ने छात्राओं और महिलाओं को 1090 नंबर की जानकारी दी। कहा कि रास्ते में आने-जाने पर कोई दिक्कत हो तो तुरंत इस पर कॉल करें। यदि लड़की चाहेगी तो उसके साथ कोई बदतमीजी नहीं हो सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार ने यूपी सरकार और अमर उजाला की इस पहल को सराहते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।


संचालन महाविद्यालय के हिंदी विभाग की डॉ. ऊषा श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान फायर सर्विस अधिकारी प्रभाकर पांडेय, सदर कोतवाल अनिल पांडेय, एसपी पीआरओ देवेंद्र विक्रम सिंह, जिला प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विभाग श्रवण कुमार शुक्ल, राष्ट्रीय कोच गिरीश सिंह सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed