फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Be cautious about the effect of heat and humidity on the skin.

Deoria News: गर्मी और उमस से त्वचा पर पड़ रहा प्रभाव, रहें सतर्क

Mon, 12 Aug 2024 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Be cautious about the effect of heat and humidity on the skin.
स्कीन विभाग में मरीजाें का परीक्षण करती चिकित्सक।संवाद
- धूप, उमस से दिनाय, चकत्ते, घमौनिया, चेहरे पर दाने से हो रहे पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गर्मी, उमस व धूप से लोगों को त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। त्वचा पर दाने, लाल चकत्ते, दिनाय आदि से लोग पीड़ित हो रहे हैं। इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज में इन बीमारियों के रोजाना 200 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इन मरीजों को करीब चार से छह सप्ताह तक दवा करनी पड़ रही है। डॉक्टर दवा के साथ सफाई रखने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम बदलाव और धूप, उमस के कारण लोगाें को पसीना निकल रहा है। पसीना इकट्ठा होने से लोग त्वचा की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। शरीर पर चकत्ते निकल आ रहे हैं। साथ ही खुजली और चेहरे पर दाने निकल आते हैं। इससे पीड़ित मरीज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। चर्म रोग विभाग की में मरीजों की लंबी कतार लग रही है। सोमवार को ओपीडी में करीब 275 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें करीब 150 दिनाय, चकत्ते से पीड़ित थे। घमौनियों के 60, स्कैबीज रोग से पीड़ित 40 मरीज रहे। इसके अलावा चेहरे पर दाने, झाइयां, कालापन पड़ने की शिकायत लेकर भी मरीज पहुंचे थे। डॉक्टर मरीज की जांच कर दवा के साथ सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

------------
इस समय फंगल इफेक्शन हाेता है। शरीर के कुछ हिस्सों पर पसीना इकट्ठा होने से संक्रमण होता है। नमी वाले स्थानों पर दिनाया, लाल चकत्ते बन जाते हैं और खुजली होने लगती है। धूप व उमस से घमौनिया हो जाती हैं। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस रोग से बचाव के लिए शरीर के नमी वाले स्थानों को सूखा रखें। गीला होने पर वहां इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर रिंग के आकार में लाल चकत्ते दिख रहे हों और खुजली हो रही है तो डॉक्टर की सलाह पर दवा लें। स्कैबीज से भी लोग पीड़ित हो जाते हैं। इसमें खुजली होती है। यह एक-दूसरे से फैलती है। धूप से मिलैनीन स्कीन पर आ जाता है। इससे त्वचा कालापन हो जाता है। कुछ लोगों को एलर्जी होती। शरीर के खुले हिस्से पर धूप से खुजली के साथ शरीर पर दाने पड़ जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न तरह के क्रीम लगाने से भी चेहरे पर कालापन हो जाता है। इससे बचने के लिए सावधानी जरूरी है। धूप व गर्मी से होठ सूख जाता है, ऐसे में पानी अधिक पिएं। त्वचा से संबंधित दिक्कत होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और अपने से क्रीम व दवा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। चर्म रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर सलाह पर दवा लेनी चाहिए। गलत दवा व क्रीम नुकसानदेय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुधा, चर्म रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज
-----------------
यह बरते सावधानी
- शरीर की सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
- शरीर के नमी वाले स्थानों को सूखा रखें।
- कपड़े गिले न पहनें।
- काटन का और ढीला कपड़ा पहनें।
- धूप से बचें, पानी अधिक पिएं।
- गमछा व तौलिया से चेहरा ढक कर धूप में निकलें।
- बिस्तर को धूप में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed